Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के मिले 32 नए संक्रमित, 72 स्वस्थ, दो की मौत

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले। वहीं, आज 72 लोग स्वस्थ हुए और दो की कोरोना से मौत हुई। अब प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 411 रह गए हैं।

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले। वहीं, आज 72 लोग स्वस्थ हुए और दो की कोरोना से मौत हुई। अब प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 411 रह गए हैं। अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 96719 हो गई है। इनमें से 93719 स्वस्थ हो चुके हैं। 1689 की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। आज भी सर्वाधिक देहरादून जनपद में 14 संक्रमित मिले। मैक्स अस्पताल देहारदून में आज 62 वर्षीय और एनएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में 34 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हुई। कोरोना टीकारण अभियान के तहत आज 4793 को टीके लगे। अब तक 4793 को दूसरी बार टीके लग चुके हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में कुल 139262 टीके लगाए जा चुके हैं।