भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का आवास घेरा
भारतीय जनता पार्टी की कथित दलित विरोधी मानसिकता एवं दलित समाज के सम्मान के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में यमुना कालोनी स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गौरतलब है कि आठ अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली थी। उनकी रैली के बाद कुछ लोगों ने रैली स्थल पर हवन किया और गंगाजल से शुद्धिकरण का ड्रामा किया। इस मामले को खड़गे ने राज्यसभा में भी उठाया। वहीं, आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर इस मामले में उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट ने शुद्धिकरण का समर्थन किया। ऐसे शुद्धिकरण करने वालों के साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर महेंद्र भट्ट से आवास से कुछ पहले रोक दिया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह (गोगी) ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और अधिकार दिए हैं, लेकिन भाजपा की नीतियां और उसके नेताओं के बयान लगातार सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती आई है। दलित समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि आपत्तिजनक बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि दलित समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति पूरी तरह जागरूक है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मदन लाल ने कहा कि भाजपा की कथित दलित विरोधी सोच को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेशभर में दलित समाज के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की रक्षा करना प्रत्येक लोकतांत्रिक नागरिक की जिम्मेदारी है। दलित समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी कोशिश का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, गोरखा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बस्नेत, नीरज त्यागी, महेंद्र नेगी गुरु जी, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव थापर, संजय गौतम, पूनम कंडारी, अशोक कुमार, नितेश राजोरिया, रोबिन त्यागी, सुनील जयसवाल, अनूप सक्सेना, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, दीपक मधवाल, हरजीत सिंह, सूरत सिंह लम्मा, पिया थापा, गगन छाछर, करण घाघट, राजकुमार सिंह, अमित तलवार आदि मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



