ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में एआई वर्कशॉप, 20 स्कूलों के शिक्षकों ने सीखी एआई टूल्स की बारीकियां
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आज शिक्षक शिक्षिकाओं को विभिन्न आधुनिक एआई तकनीकों से रूबरू कराने के लिए ‘एआई इन एजुकेशन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 20 स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को एआई टूल्स, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और अन्य आधुनिक एआई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला में देहरादून के 20 स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल , पाइन हॉल स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, मोरावियन इंस्टीट्यूट, फ्लावर डेल स्कूल, द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जूड्स स्कूल, हिल्टन्स स्कूल, शिगैली हिल इंटरनेशनल अकादमी, द एशियन स्कूल समेत अन्य स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने शिक्षकों को एआई की बुनियादी जानकारी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उसके व्यावहारिक उपयोग तक विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग और शिक्षा में एआई के भविष्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही चैटजीपीटी, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, गूगल जेमिनी और कैनवा एआई जैसे आधुनिक एआई टूल्स के उपयोग और इनके माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में भी बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया। कार्यशाला में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार त्रेहान के साथ ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डा. सिद्धांत थपलियाल, डा. अरुण चौहान, चित्रांश बोस और गरिमा शर्मा समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



