Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 18, 2026

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ बोले- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर में, पेश किए आंकड़े, सरकार को दिखाया आइना

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने एक बार फिर से उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीन तिगाड़ा यानी की तीन तीन सीएम देने वाली बीजेपी सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को वेंटिलेटर में रख दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने एक बार फिर से उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीन तिगाड़ा यानी की तीन तीन सीएम देने वाली बीजेपी सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को वेंटिलेटर में रख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही हम चार धाम चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान के साथ हम हर गांव और हर द्वार में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार पर हिमालयी राज्यों में सबसे कम बजट खर्च करने का आरोप लगाया।
देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए आंकड़े भी पेश किए। बताया कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर प्रति व्यक्ति प्रति दिन औसत मात्र 5 रुपये 38 पैसे खर्च किये जा रहे हैं। 2017 से 2019 के बीच ( तीन वर्ष की अवधि) जहां अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में 20,000 रुपये से अधिक प्रति व्यक्ति खर्च किए गए, वहीं उत्तराखंड में सबसे कम प्रति व्यक्ति मात्र 5,887 रुपये खर्च किये गए।
कम बजट, चिकित्सकों की कमी, दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मरीजों को समय पर एंबुलेंस न मिलने, उपचार की कमी, डॉक्टरों की अनुपलब्धता, जांच के उपकरणों का आभाव और कई अन्य कारणों के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। उत्तराखंड में राज्य सकल घरेलु उत्पाद ( जीएसडीपी ) का स्वास्थ्य सेवाओं में मात्र 1.1 प्रतिशत खर्च किया जाता है। 50 से 60 किमी क्षेत्र में करीब 20 से अधिक गांवों की 10,000 से 12,000 की आबादी के लिए मात्र एक स्वास्थ्य केंद्र है। वहां पर भी अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसका नतीजा ये हुआ कि राज्य में शिशु मृत्यु दर 31 ( प्रति 1000 जन्म लेने वाले बच्चों में 31 की मौत हो जाती है ) है। अन्य पड़ोसी राज्यों में यह आंकड़ा 19 है।
डबल इंजन की सरकार छोड़ रही धुआं, रेफरल सैंटर बने अस्पताल
प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग में कुल 24,451 राजपत्रित व अराजपत्रित पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 8,242 पद रिक्त हैं। जो कुल स्वीकृत पदों का 34 प्रतिशत है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1,839 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, जिनमें से 543 उपकेंद्रों के पास अपनी बिल्डिंग तक नहीं है। 56 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कुल 236 पद स्वीकृत हैं, इनमें 204 पद रिक्त हैं जो कुल स्वीकृत पदों का 86 प्रतिशत है। यही हाल नर्सिंग स्टाफ, लैबोरेट्री टेक्नीशियन का भी है।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कुल 1147 पदों में से 654 पद रिक्त हैं। यानी स्वीकृत पदों के मात्र 43 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टर ही सरकारी अस्पतालमों में नियुक्त हैं। वर्ष 2014-2015 में राज्य सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण पर कुल खर्च का 5.5 प्रतिशत आवंटित करती थी, वहीं 2019-2020 व 2020-2021 में यह राशि घटा कर कुल खर्च की 4 प्रतिशत कर दी गई।
उन्होंने कहा कि इन सबका परिणाम ये रहा कि 2021 के नीति आयोग की रिपोर्ट ने लिंगानुपात को लेकर जो आंकड़े जारी किए, उसमें उत्तराखंड को अंतिम स्थान पर रखा। उत्तराखंड बालक-बालिका के अनुपात के मामले में डबल इंजन की धुंआ छोड़ सरकार में देश का सबसे पिछड़ा राज्य हो चुका है। जहां यह अनुपात 1000 बालकों पर 840 बालिकाओं का है।
चार धाम-चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान
उन्होंने कहा कि इसलिए हमने ये प्रतिज्ञा ली है कि हर गांव हर द्वार उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंगे। इसके लिए नियमित टेली मेडिसिन स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत की जायेगी। बाइक एंबुलेंसों का व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जायेगा। तकनीक का इस्तेमाल कर to ड्रोन डॉक्टर जैसी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जायेगा। इससे हर गांव हर द्वार दवा व डॉक्टर की व्यवस्था चौबीसों घंटे पहाड़ी इलाकों में उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि महर्षि, उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी भी उपस्थित थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *