राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा से मिले कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, उत्तराखंड को लेकर हुई चर्चा
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और प्रवक्ता पवन खेड़ा से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पवन खेड़ा को राज्यसभा में चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही उत्तराखंड के हालात को लेकर विस्तार से चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप और पवन खेड़ा करीब आधा घंटा साथ रहे। इस दौरान उन्होंने पवन खेड़ा को बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के बाद बीजेपी ने जो शुद्धिकरण का ड्रामा किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को जनता के सामने ला दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही उन्होंने 15 अगस्त के कार्यक्रम के संबंध में भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ये झूठ भी जनता के सामने आ गया है। जनता समझ चुकी है कि बीजेपी झूठ की मशीन है। अब उसके किसी भी दुष्प्रचार पर जनता विश्वासन नहीं कर रही है। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पवन खेड़ा ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के सफल दौरे पर बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



