Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

हारी विधानसभाओं को सांसदों के भरोसे जीतने के बीजेपी के दावे पर कांग्रेस नेता धस्माना का तंज, बोले- लापता सांसद क्या जिताएंगे

उत्तराखंड की 70 में से 23 हारी हुई विधानसभा सीटों को भाजपा के पांच लोकसभा व चार राज्य सभा सांसदों के भरोसे जितने के दावे पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो संसाद खुद लंबे समय से जनता के बीच से गायब हैं, वे क्या तो जनता को मुंह दिखाएंगे और क्या वो वोट मांगेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि हार जीत भी बाद कि बात है। पहले तो इन बेचारों को यही डर सताने लगा है कि 23 सीटों की जिम्मेदारी देने का मतलब कहीं यह तो नहीं की सभी पांचों वर्तमान लोकसभा सांसदों का पार्टी पत्ता साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में उत्तराखंड के पांचों लोकसभा सीटों की जनता अपने सांसदों को खोजती रही, लेकिन उस संकट की घड़ी में कोई नज़र नहीं आया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि आज जब पूरा उत्तराखंड आपदा की चपेट में है। चारों धाम की यात्रा बार बार रुक रही है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी जनपदों में 600 से ज्यादा सड़कें बन्द पड़ी हैं। जगह जगह बादल फटने, भूस्खलन व भूधंसाव व बाढ़ ने राज्य में तबाही मचाई हुई है। ऐसे में सभी संसद नदारद हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि जोशीमठ के भूधसाव व मकानों दुकानों, होटलों में आई दरारों व चमोली करंट हादसे में मरे 16 लोगों के मामले, अंकिता भंडारी हत्या कांड में उत्तराखंड के सभी सांसदों की उपेक्षापूर्ण व नकारात्मक भूमिका रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता का राज्य के सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के प्रति भारी आक्रोश है। इस बार 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सभी सीटें गंवाने जा रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।