Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

कांग्रेस नेता धस्माना ने यूकेएसएसएससी कार्यालय गेट पर लगाया ताला, आयोग ने स्थगित किया प्रपत्र सत्यापन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों के साथ आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के देहरादून स्थित रायपुर थानों रोड के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक ताला जड़ दिया। ये प्रदर्शन माध्यमिक सहायक अध्यापक भर्ती में धांधली और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के विरोध में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे कांग्रेस नेता धस्माना आयोग कार्यालय पहुंचे। वहां पहले से मौजूद अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वह भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए आयोग के गेट पर सांकेतिक रूप से ताला लगा दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कुख्यात भर्ती एजेंसी बन चुकी है यूकेएसएसएससी
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केएसएसएससी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। पेपर लीक, नकल और परिणामों में हेराफेरी के कारण यह आयोग न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में बदनाम हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1544 पदों की माध्यमिक सहायक अध्यापक भर्ती में आंसर की में ही विसंगतियां हैं। उच्च न्यायालय ने तीन जून 2026 के आदेश में स्पष्ट कहा था कि भर्ती नौ फरवरी 2025 की कट ऑफ के आधार पर की जाए, लेकिन आयोग ने अब तक आदेश का पालन नहीं किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन के बाद झुका आयोग, प्रपत्र सत्यापन स्थगित
बाद में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की यूकेएसएसएससी सचिव एन.एस. डुंगरियाल से वार्ता हुई। इस मौके पर धस्माना ने कहा कि आयोग जानबूझकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। साथ ही अभ्यर्थियों को आपस में लड़वाने की साजिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह सांकेतिक ताला ठोक प्रदर्शन केवल शुरुआत है। अगर आयोग का रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी सीधे आंदोलन में उतरेगी। उन्होंने मांग की कि उच्च न्यायालय का अंतिम निर्णय आने तक शेष पदों का प्रपत्र सत्यापन स्थगित किया जाए और नौ फरवरी 2025 की कट ऑफ जारी की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान सचिव डुंगरियाल ने शाम चार बजे तक आयोग अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया से बात कर निर्णय बताने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने धस्माना को फोन पर सूचित किया कि आयोग ने प्रपत्र सत्यापन स्थगित कर दिया है और इसकी सूचना वेबसाइट पर भी डाल दी गई है। धस्माना ने कहा कि यदि सकारात्मक उत्तर नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल, सूरत सिंह नेगी, आनंद सिंह पुंडीर, यूकेडी नेता देवचंद उत्तराखंडी, अभ्यर्थी गोपीचंद, गजेन्द्र सजवान, तुषार बिष्ट, संदीप, दीपका रमोला, उषा रमोला, मनोरमा, माया, रश्मि, मीनाक्षी, सुनील कुमार, नवीन कुमार, विकास सहित बड़ी संख्या में माध्यमिक सहायक अध्यापक अभ्यर्थी शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।