Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव सातव कोरोना के नए वेरिएंट से हारे जंग, 46 साल की उम्र में निधन

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन हो गया है। वह 46 साल के थे। सातव को पिछले महीने ही कोरोना हुआ था।

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन हो गया है। वह 46 साल के थे। सातव को पिछले महीने ही कोरोना हुआ था। वह कुछ दिनों से पुणे केजहांगीर हॉस्पिटल में थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। कहा जा रहा है कि सातव कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कहा जा रहा है कि सातव को बाद में एक नया वायरल संक्रमण हो गया था और उनकी हालत गंभीर थी। बाद में उन्हें पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा-सातव धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया। डॉक्टरों को पता चला है कि वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सातव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी थे। इसके अलावा उनका संपर्क कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी अच्छा था।
राजीव सातव की मौत के बाद कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा-निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज… राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट, ज़मीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी। अलविदा मेरे दोस्त! जहां रहो, चमकते रहो!”
वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ट्विट कर कांग्रेस के नेता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विट किया कि-राजीव सातव के निधन से नेतृत्व की क्षमताओं से भरपूर युवा ऊर्जावान व्यक्तित्व खो दिया। दुःखद। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।