Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बयान की कांग्रेस ने की निंदा, कहा- महिला प्रत्याशी से मांगे माफी

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल के बयान की कड़ी निंदा की है। कोटद्वार की मेयर की सामान्य सीट पर कांग्रेस ने रंजना रावत को प्रत्याशी बनाया है। स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कह दिया कि सामान्य सीट पर कांग्रेस पार्टी को एक मर्द का बच्चा नहीं मिला और उन्हें एक महिला को लड़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस ने इस बयान को महिलाओं का अपमान बताया और मंत्री से माफी मांगने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गरिमा दसौनी ने कहा कि सुबोध उनियाल के बयान ने भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र, चेहरा और घटिया मानसिकता को उजागर कर दिया है। साथ ही उनका बयान भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। दसौनी ने कहा कि यह तो कांग्रेस पार्टी की ऊंची और अच्छी विचारधारा है कि सामान्य सीट पर कांग्रेस पार्टी ने महिला को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति को पुरुषों से कमतर नहीं आंकती है और महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझती है और मान सम्मान देती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक समझती है। महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें तो करती है, पर जब सम्मान देने की बात आती है तो ठेंगा दिखा देती है। गरिमा ने कहा कि सुबोध उनियाल के बयान ने समस्त महिला शक्ति का अपमान व अनादर किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा ने कहा कि उनियाल को इस तरह की निम्न स्तर की बयान बाजी के लिए प्रदेश की मातृ शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। खास तौर पर कोटद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से क्षमा याचना करनी चाहिए। गरिमा ने कहा कि मंत्री सुबोध के बयान ने समूची भाजपा की संस्कार और सोच को बेनकाब कर दिया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।