Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कांग्रेस ने चिंतन शिविर की तैयारियां पूरी, प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने शिविर संयोजक धस्माना संग लिया तैयारियां का जायजा

कांग्रेस के उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन व उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर से राज्य स्तर पर पुनः मजबूती से खड़ा करने की लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन शिविर आयोजित कर रही है।

कांग्रेस के उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन व उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर से राज्य स्तर पर पुनः मजबूती से खड़ा करने की लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन शिविर आयोजित कर रही है। इसके आयोजन की तैयारियों पूरी कर ली गयी हैं। शिविर के संयोजक प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि शिविर का आयोजन जीएमएस रोड स्थित चांद वालिया गार्डन्स में किया जा रहा है। इसका 1 जून को प्रातः साढ़े दस बजे शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में एक व दो जून को पार्टी के नेता गण शिविर के विषयों पर विस्तृत चर्चा कर पार्टी के लिए उदयपुर नव संकल्प चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों के अनुसार उनके क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे। धस्माना ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव देहरादून पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा करने की लिए आज शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायज़ा लिया। साथ ही तैयारी समिति के साथ बैठक कर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम संयोजक धस्माना ने विस्तार से कार्यक्रम के बारे में बताया। बैठक में तैयारी समिति के सदस्य श्रीमती गरिमा दसौनी, सुमित खन्ना, सरदार अमरजीत सिंह, अनुज दत्त शर्मा, विशाल मौर्या, विकास नेगी, कार्तिक चांदना, रविन्द्र सिंह रैना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *