Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया। ये शिकायती पत्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की ओर से ऑनलाइन व मोबाइल ऐप, ई मेल और फैक्स के माध्यम से भेजे गए। इसमें बैक डेट में कई विभागों में नियुक्तियां करने, तबादले करने और पदोन्नति सहित कई बिंदु उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। बैक डेट से नियुक्ति की जा रही है। नियुक्ति आदेश पुरानी डेट के दर्शाए जा रहे हैं, लेकिन उसे जारी आचार संहिता लागू होने के बाद किए जा रहे हैं। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, राज्य बाल आयोग, राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति, आबकारी विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण, मदिरा के ठेके, शिक्षा विभाग में शिक्षकों भारी नियुक्ति व स्थानांतरण, सहकारिता विभाग में नियुक्ति व स्थानांतरण आदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघ है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव कार्यों से विमुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वंतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उपरोक्त समस्त नियुक्तियां रद करते हुए संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यो से विमुक्त रखा जाए। साथ ही राज्य सरकार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने से तत्काल रोका जाए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।