Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

निमंत्रण पत्र में नहीं था सीएम का नाम, पीएम मोदी के कार्यक्रम में नहीं गए उद्धव, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिवसैनिक के घर गए

बीजेपी और शिवसेना के बीच वैसे भी 36 का आंकड़ा है। इससे चलते महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।

बीजेपी और शिवसेना के बीच वैसे भी 36 का आंकड़ा है। इससे चलते महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि निमंत्रण पत्र में सीएम का नाम नहीं था। ऐसे में शिव सेना आयोजकों से नाराज है। इस कार्यक्रम में मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया था। एक तरफ पीएम का कार्यक्रम चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों ने 80 वर्षीय चंद्रभागा शिंदे से मुलाकात की।
चंद्रभागा एक दिन पहले ही निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद चर्चा में आई थीं। महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह का निमंत्रण पत्र ट्वीट किया। इसमें उद्धव ठाकरे का नाम नहीं था। आव्हाड ने ट्वीट किया कि मंगेशकर परिवार ने लता मंगेशकर पुरस्कार समारोह के निमंत्रण पत्र पर मुख्यमंत्री के नाम का जिक्र करने से परहेज किया। उनकी यह भूमिका समझ से बाहर है। मंगेशकर परिवार का यह कृत्य 12 करोड़ मराठी लोगों का अपमान है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।