Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म यु कनु रिस्ता का टीजर किया लॉंच

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर लांच किया। यह फिल्म 17 फरवरी, 2023 को सिल्वर सिटी मॉल, देहरादून में रिलीज हो रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह फिल्म उत्तराखंड के परिवेश, संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरों को सम्पूर्ण देश और विदेश में प्रचारित- प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने फिल्म की सफलता की कामना करते हुये पूरी टीम को बधाई दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिल्म के निर्माता अंकित लक्की कंडियाल ने कहा कि डॉ. निशंक जी के उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर बनी यह फिल्म एक शिक्षिका द्वारा अपनी एक असाध्य रोग से पीड़ित छात्रा के इलाज के लिये संघर्ष और सीमा पर शहीद हुये एक परिवार की कथा पर आधारित है, जो नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ उत्तराखण्ड की महान सैन्य परम्परा को दर्शाती हुई एक मार्मिक फिल्म है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता अंकित लक्की कंडियाल, कार्यकारी निर्माता डॉ. बेचैन कंडियाल, निर्देशक गणेश वीरान, अभिनेता राजेश मालगुड़ी, फिल्म कलाकार राजेश नौगांई, दिव्यांशी कुमोला, संजय चमोली, हिमालय विरासत न्यास की अध्यक्ष आश्ना नेगी, फिल्म निर्देशक अशोक चौहान, निर्देशक महेश भट्ट, सुभाष भट्ट, बालकृष्ण चमोली एवं अजय बिष्ट सहित अनेक फिल्मी कलाकार उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।