Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 89 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इन जिलों में हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में उत्तराखंड आश्रम के लिए भी वित्तीय स्वीकृति दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीएम धामी ने पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹ 42.47 करोड़, थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹ 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण के लिए ₹ 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के अन्तर्गत ₹ 27.60 करोड़ अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की तहसील जोशियाड़ा एवं तहसील डुण्डा के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की प्राकृतिक आपदा से किराये के भवनों में निवासरत कुल 09 प्रभावित परिवार को ₹ 4 हजार प्रतिमाह की दर से 06 माह के किराये के भुगतान के लिए ₹ 2.16 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई मास्क लाईट लगाये जाने के लिए ₹ 29.32 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के पूर्ति के लिए ₹ 380.12 लाख के सापेक्ष ₹ 97.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 58.67 लाख स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने प्रदेश से बाहर तीर्थराज पुष्कर राजस्थान में उत्तराखंड आश्रम धर्मशाला में जैनसेट, पानी की समस्या एवं सोलर पैनल आदि की व्यवस्था के लिए ₹ 50.00 लाख का अनुदान स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।