Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को 16 मार्च से लगाया जाएगा कोरोना का टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर घोषणा की है कि 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर घोषणा की है कि 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने ट्वीट किया है कि बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।
मार्च की शुरुआत में ही केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि देश में 15 से 18 वर्ष आयु समूह के तीन करोड़ से अधिक किशोरों का कोविड-19 टीकाकरण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि युवा भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को अगले मुकाम पर ले जा रहा है। मांडविया ने ट्वीट किया था कि 15 से 18 वर्ष आयु समूह के तीन करोड़ से अधिक किशोरों का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। युवा भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को अगले मुकाम पर ले जा रहा ! सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन।
गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,503 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है।कोरोना के अब तक कुल 42,993,494 केस सामने आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 36,168 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4377 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 42,441,449 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 515,877 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 4,61,318 वैक्सीनेशन हुआ है। अब तक कुल 1,80,19,45,779 हुआ है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *