उत्तराखंड में नवनिर्वावित विधायक बंशीधर भगत को बनया प्रोटेम स्पीकर, दिलाएंगे नए विधायकों को शपथ
उत्तराखंड की चौथी विधासभा का विघटन हो चुका है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। वहीं उत्तराखंड की नवगठित विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर चुन लिए गए हैं।
उत्तराखंड की चौथी विधासभा का विघटन हो चुका है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। वहीं उत्तराखंड की नवगठित विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर चुन लिए गए हैं। राज्यपाल लेज. (सेनि) गुरमीत सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ और नवनिर्वाचित विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर ही नए विधायकों को शपथ दिलवाता है।अधिसूचना में 14 मार्च 2017 को गठित की गई चौथी विधानसभा को 11 मार्च 2022 से विघटित कर दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। जिसका परिणाम 10 मार्च को आया था। इन चुनावों में भाजपा ने 47 सीटों और कांग्रेस ने 19 व अन्य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य में नई सरकार का गठन होली के बाद हो सकता है। फिलहाल सीएम को लेकर बीजेपी ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



