Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ज्वैलरी की दुकान में नहीं था सीसीटीवी, पुलिस ने बंद कराई दुकान

देहरादून में चोरी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस ने सभी आभूषण की दुकानों में सीसीटीवी लगाने को कहा है। इसका पालन भी किया जा रहा है। इसी संदर्भ में रानीपोखरी पुलिस ने क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया तो एक दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इस पर पुलिस ने दुकान बंद करा दी।
पुलिस के मुताबिक रानीपोखरी क्षेत्र में कुल 11 ज्वैलरी शॉप हैं। इनमें तीन थानो, पांच भोगपुर, तीन रानीपोखरी बाजार में हैं। इन थानों का निरीक्षण करने के दौरान पाया गया कि दस दुकानों में सीसीटीवी लगे थे। थानों में हाल ही में खुली ज्वेलरी शॉप के स्वामी ने सीसीटीवी नहीं लगाया था। इस प र दुकान स्वामी को दुकान संचालित करने से पहले सीसीटीवी लगाने को कहा गया। इस पर उसने दो दिन का वक्त मांगा। तब तक के लिए दुकान को बंद करा दिया।


बड़ी रकम ले जाने के वक्त पुलिस को करें सूचित
पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यापारी या व्यक्ति को बड़ी रकम एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जानी है तो इसके लिए पुलिस को सूचना जरूर दें। ऐसे में उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही त्योहारों में विशेष सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *