Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी के 15 ठिकानों पर सीबीआइ की छापेमारी

चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की परेशानी बढ़ गई है। उनके साथ-साथ उनकी बेटी भी सीबीआई की कार्रवाई की चपेट में आ गईं हैं।

चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की परेशानी बढ़ गई है। उनके साथ-साथ उनकी बेटी भी सीबीआई की कार्रवाई की चपेट में आ गईं हैं। सीबीआई ने लालू और उनकी बेटी के खिलाफ उनके रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान भर्तियों में कथित अनियमितताओं के लिए नए सिरे से केस दर्ज किया है।
भ्रष्टाचार के इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम पटना स्थित लालू आवास (मौजूदा समय में राबड़ी) समेत उनके 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने बीते महीने 22 तारीख को जमानत दी है। जमानत के बहाद उन्होंने कुछ दिनों तक एम्स में अपना इलाज कराया, जिसके बाद से वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं।
रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव की कार्यप्रणाली पर तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाए थे। यहां तक कि 2009 में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। ममता बनर्जी ने 2004 और 2008 के बीच कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की थी। ममता बनर्जी जब रेल मंत्री थीं तो उस वक्त जेडीयू के सांसदों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। लालू प्रसाद यादव पर आरोप था कि लोगों ने रेलवे की नौकरियों और अनुबंधों के बदले प्रसाद के रिश्तेदारों को अपनी जमीन बेच दी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।