Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 8, 2026

देहरादून स्थित सीएचसी रायपुर और प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। ऐसा दावा सरकार की ओर से प्रेस नोट के जरिये किया जा रहा है। इसमें कहा गया कि राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। इस सुविधा के लिए रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह काफी प्रयास कर रहे थे। अब जनता का सपना साकार हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू की गई है, जहां मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मात्र 150 रुपये शुल्क पर ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जांच की सुविधा भी दी जा रही है। दोनों केंद्रों में अब तक 35 से अधिक मरीज ईसीजी जांच का लाभ उठा चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रेमनगर सीएचसी में प्रत्येक बुधवार तथा रायपुर सीएचसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच और परामर्श दे रहे हैं। इस व्यवस्था से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी। पछवादून और परवादून क्षेत्र के लोगों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। अब उन्हें हृदय संबंधी परामर्श और उपचार के लिए शहर के बड़े अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपनी माताजी के इलाज को पहुंचे जोगीवाला निवासी नीरज प्रसाद डबराल ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी मां की जांच कर ईसीजी कराया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि वेलमेड अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के सहयोग से प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक तीन सफल ओपीडी संचालित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है और अब तक 100 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जा चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेलमेड हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश चंद्र पांडे ने बताया कि यहां भी लगातार तीन ओपीडी सफलतापूर्वक संचालित हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों को इस सुविधा की जानकारी मिलेगी, वैसे-वैसे अधिक संख्या में मरीज ओपीडी का लाभ लेने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को उपचार और परामर्श के साथ ईसीजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *