Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 14, 2026

उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर खाई में गिरी कार, दंपती सहित परिवार के छह लोगों की मौत

उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर एक कार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक किशोरी घायल हुई है। कार हादसे में मरने वालों में पति-पत्नी, पुत्र, भतीजा व साला हैं।

उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर एक कार हादसे में एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कार हादसे में मरने वालों में पति-पत्नी, पुत्र, पुत्री, भतीजा व साला हैं। हादसा देहरादून जिले के सीमांत क्षेत्र त्यूणी तहसील से सटे उत्तराखंड व हिमाचल बार्डर पर हुआ। एक अल्टो कार पंद्राणू से देवघार खत बानपुर गांव जा रही थी। रास्ते में चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में पलट गई।
सूचना के तुरंत बाद प्रभारी तहसीलदार त्यूणी जितेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष संदीप पंवार व राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन ने हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान संजय (50 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बानपुर तहसील त्यूणी देहरादून, बबली देवी (45 वर्ष) पत्नी संजय, निखिल (14 वर्ष) पुत्र संजय, जगदीश (29 वर्ष) पुत्र दुलाराम सभी निवासीगण बानपुर-त्यूणी और अमित (28 वर्ष) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंदला चिडगांव हिमाचल के रूप में हुई है। गंभीर घायल किशोरी आंचल पुत्री संजय निवासी बानपुर को हायर सेंटर रोहडू हिमाचल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना से बानपुर गांव में मातम छा गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाए। बताया जा रहा है दंपती समेत परिवार के अन्य लोग भतीजे की अप्लाइड फार नई अल्टो कार से बानपुर गांव के पास सेब के बगीचे में घास काटने जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने से आसपास क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हुए। रिश्तेदार समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर सुनकर सभी की आंखें भर आई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *