Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

चंपावत में खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल, हादसे की वजह बताई जा रही ब्रेक फेल

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार की शाम करीब पौने चार बजे खटोली मार्ग पर हुआ। हादसे की वजह कार का ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक, पांचों लोग अमोडी से खटोली की तरफ जा रहे थे। तभी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान शंकर सिंह निवासी डोला कांडा, राजू सिंह निवासी खटोली, जगत सिंह निवासी लड़ाबोरा की मौत हो गई। वहीं, स्वरूप सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह निवासी पचनयी घायल हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दूरस्थ क्षेत्र होने पर ग्रामीणों ने मांग की कि मृतकों का पोस्टमार्टम वहीं कराया जाए। इसके बाद सीएम के निर्देश पर तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जा रहा है।