जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की महिला मंगल दलों से सहयोग की अपील
उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल एवं कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में दवानल पर नियंत्रण के लिए स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह भी इस कार्य में सरकार का सहयोग करें।
उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल एवं कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में दवानल पर नियंत्रण के लिए स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह भी इस कार्य में सरकार का सहयोग करें। सतपाल महाराज ने गढ़वाल में दवानल की सात और कुमाऊं में कुल आठ घटनाओं में 4.75 हेक्टर वन क्षेत्र को हुए नुकसान को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से सहयोग का अनुरोध किया है।महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान जगह-जगह जंगलों में लगी भयानक आग पर नियंत्रण के लिए विभागीय अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और महिला मंगल दलों सहित स्वयं सहायता समूहों से अनुरोध किया है कि वह आग बुझाने में सहयोग करें ताकि वन संपदा के साथ-साथ बहुमूल्य जड़ी बूटियों को आग से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाए रखने में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उनकी सहभागिता के बिना जंगलों में लगी आग के फैलाव को रोकना संभव नहीं है। इसलिए उनका अनुरोध है कि वह इस कार्य में आगे आकर सहयोग करें।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






