Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

व्यापारियों ने देहरादून निगम के मेयर को गिनाई कांप्लेक्स क्षेत्र की समस्याएं

देहरादून में राजीव गांधी बहुउद्देशीय कांपलेक्स डिस्पेंसरी रोड के व्यापारियों ने संरक्षक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अशोक वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की। इस अवसर पर व्यापारियों ने मेयर को कांप्लेक्स की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। व्यापारियों ने मेयर को बताया कि कांपलेक्स के निकट स्ट्रीट लाइट खराब है। साथ ही कॉन्प्लेक्स में जिस ढंग से क्यारियां बनाई गई हैं, उससे कांपलेक्स की शोभा खराब हो रही है।

व्यापारियों ने कहा कि लगभग आठ महीने पहले भी इस समस्या के संबंध में आग्रह किया गया था। व्यवस्थाएं अभी तक चाक चौबंद नहीं हो पाई। पदाधिकारियों ने मेयर से अनुरोध किया कि व्यापारीयो और जनहित में इस कॉन्प्लेक्स की व्यवस्थाएं ठीक कराया जाना नितांत आवश्यक है।
मेयर सुनिल उनियाल गामा ने तत्काल निगम के स्टाफ को निरीक्षण करने के आदेश किया। साथ ही कहा कि इन व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए जो जो उपाय किए जा सकते हैं, वे किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में जसपाल सिंह छाबड़ा, राम सोनी, धीरज कुमार, बेदी ब्रदर्स, नदीम अहमद, संजय काला, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, अनिल डबराल आदि उपस्थित थे।
सभी के मास्क ऐसे कि नाक रहे खुली
इस दौरान मेयर को ज्ञापन देने के वक्त भी सभी के मास्क ऐसे लगे थे, कि नाक को खुला छोड़ा जाए। ऐसे में मास्क लगाने का क्या फायदा। जब तक कोरोना की दवा नहीं आ जाती, तब तक तीन नियम नाक व मुंह को मास्क से ढकना, दो गज की दूरी, हाथों को बार बार धोना जरूरी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।