Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 28, 2026

उत्तराखंड में शनिवार को 13 कोरोना संक्रमितों की मौत, 424 मिले नए कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को प्रदेश में 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। वहीं, कोरोना के 424 नए संक्रमित मिले। 342 लोग आज स्वस्थ भी हुए। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 73591 हो गई है। इनमें से 67197 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से 1214 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 4876 हैं। चिंताजनक ये है कि पर्वतीय जनपदों में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज देहरादून में 163, पिथौरागढ़ में 59, पौड़ी
में 45, हरिद्वार में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed