Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

खराब होने पर सड़क किनारे खड़ी हुई बस, ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 18 लोगों की मौत

बस का एक्सल टूटने से उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान यात्री भी आसपास आराम करने लगे। मौत ने उन्हें झपट्टा मार दिया। इस बस को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

बस का एक्सल टूटने से उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान यात्री भी आसपास आराम करने लगे। मौत ने उन्हें झपट्टा मार दिया। इस बस को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। हादसा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देर रात को हुआ। डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
हादसा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर हुआ। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी क‍ि हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबक‍ि कई लोगों ने जिला अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं। निजी ट्रेवेल्स की यह डबल डेकर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। तभी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में देर रात लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर पर कल्याणी नदी के पास बस खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक- एक्सेल टूटने से बस खराब हुई थी। इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे, उसके आगे और आसपास लेट गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल और सीएचसी का जायजा लिया. हादसे का शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।