Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

एमपी में नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 शव बरामद, 15 लोगों की बचाई जान

मध्य प्रदेश के धार जिले के इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस खलघाट इलाके में पुल की रेलिंग तोड़ने के बाद नर्मदा नदी में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मध्य प्रदेश के धार जिले के इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस खलघाट इलाके में पुल की रेलिंग तोड़ने के बाद नर्मदा नदी में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही बचाव और राहत कार्य जारी हैं। अब तक 15 लोगों को बचाया गया है, जबकि 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। बारिश के बीच उफनती नदी से बस को निकाल लिया गया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः खलघाट,खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि बस के नदी में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। जिला प्रशासन घटनास्थल पर है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए हुए है।
एमपी के गृहमंत्री ने कहा कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की “एसटी” बस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी में गिरने की बहुत ही दुखद और पीड़ादायी दुर्घटना हुई है। मौके पर सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल बताया जा रहा है कि बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। बताया जाता है कि गलत दिशा से एक वाहन आ रहा था और इसी कारण यह हादसा हुआ। एनडीआरएफ की टीम भी हादसे वाली जगह पहुंच चुकी है और राहत-बचाव कार्य जारी है।