Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

मध्य प्रदेश के बैतूल में बस कार की टक्कर, 11 लोगों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर बस और टवेरा कार के बीच भीषण टक्कर होने से 11 लोगो की मौत हो गई। सात लोगों के शव तुरंत निकाल लिए गए। अन्य चार को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए कार की बॉडी को काटा गया। घटना लगभग दो बजे रात की बताई जा रही है। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक मजदूर लग रहे हैं। झल्लार थाने के एक किलोमीटर गुदगांव के पास घटना हुई है। इससे पहले 27 अक्टूबर को ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हंडिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा गई थी। हादसे में 4 महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी तरह 14 अक्टूबर को लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर की ओर जा रही बीएमडब्ल्यू कार को लखनऊ से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।