Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

सगाई के लिए जा रहे दुल्हन के परिवार के लोगों की बस चट्टान से गिरी, सात की मौत, 45 घायल

शनिवार रात एक बस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और हादसे में 45 लोग घायल हो गए।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शनिवार रात एक बस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और हादसे में 45 लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में चालक की लापरवाही के कारण बस चट्टान से गिर गई। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बस में सवार दुल्हन के परिवार के लोग और रिश्तेदार सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरापेटा में शनिवार रात करीब 11.30 बजे बस चट्टान से खाई में गिर गई थी। हादसे का शिकार हुई निजी बस अनंतपुर जिले के धर्मावरम से चित्तूर के नगरी के पास एक गांव जा रही थी। बस में 52 लोग सवार थे। सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बस घाट रोड से होते हुए जा रही थी तभी आदुपुताप्पी घाटी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस के जवानों, बचाव दल और दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया।
अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आई। घाटी 50 फीट गहरी है। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक जारी रहा। बचे लोगों को रस्सियों की मदद से घाटी से बाहर निकाला गया और उन्हें तिरुपति आरयूआईए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। चार घायलों की स्थिति गंभीर है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग दुल्हन पक्ष के थे। दुल्हन के परिवार के लोग और रिश्तेदार बस में सवार थे। वे लोग धर्मावरम के राजेंद्र नगर से निकले थे। बस में सवार लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे में बस के ड्राइवर नाभि रसूल और क्लीनर की भी मौत हो गई।