Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हुए कोरोना संक्रमित, राखी सावंत हो गई परेशान, दिया ये रिएक्शन

बॉलीलुड अभिनेता आमिर खान कोरोना संक्रमित हो गए। उनके प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि वह घर पर ही क्वारंटीन हो गए हैं। उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सुनकर राखी सावंत परेशान हो गई।


बॉलीलुड अभिनेता आमिर खान कोरोना संक्रमित हो गए। उनके प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि वह घर पर ही क्वारंटीन हो गए हैं। उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सुनकर राखी सावंत परेशान हो गई। उन्होंने कुछ अजीब सा रिएक्शन दिया, जिसके बारे में वह हमेशा से चर्चित रही हैं।
आमिर के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वो ठीक हैं। जो भी बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं उन्हें भी एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करना चाहिए और सारे रूल्स फॉलो करने चाहिए। आप सभी की विशेज के लिए शुक्रिया।
आमिर खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद राखी सावंत ने हैरानी जताई है। साथ ही दिग्गज अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना भी की है। हालांकि राखी सावंत के रिएक्शन को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया है।
हाल ही में राखी सावंत मुंबई में मीडिया से बात की। इस दौरान राखी सवांत को एक रिपोर्टर ने बताया कि आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह सुनकर राखी सावंत हैरान हो गई हैं। उन्होंने कहा, ‘हे भगवान सच में !! मैं बहुत परेशानी में आ जाउंगी। यह बहुत डरावना है। आमिर जी मैं आपसे प्यार करती हूं और आपको याद करती हूं। वहीं कोरोना से संक्रमित होना का पता चलते ही फैंस सहित बॉलीवुड के अन्य सितारे उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
कई सितारे हो चुके संक्रमित
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके पहले मनोज बाजपेयी, सिद्धांत चतुर्वेदी, रणबीर कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।