Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

इवनिंग वॉक पर निकले परिवार को खंड विकास अधिकारी की कार ने कुचला, महिला और दो बच्चियों की मौत

टिहरी जिले के बौराड़ी में इवनिंग वॉक पर निकली महिला, उसकी बेटी और दो भतीजियों को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि महिला की बेटी घायल है। कार चालक खंड विकास अधिकारी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसा बौराड़ी नगर पालिका के कार्यालय के समीप सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे हुआ। बौराड़ी निवासी रविंद्र नेगी की पत्नी रीना नेगी (36) अपनी बेटी आराध्या और भतीजी अग्रिमा (10) व अन्विता (7) के साथ नगर पालिका कार्यालय के समीप सड़क पर टहल रही थीं। तभी जिला पंचायत कार्यालय की तरफ से एक तेज रफ्तार कार उन्हें कुचल दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे में रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी आराध्या, दोनों भतीजी अग्रिमा व अन्विता गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। जहां उपचार के दौरान अग्रिमा और अन्विता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं आराध्या का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लोगों ने मौके पर ही कार चालक बौराड़ी निवासी डीपी चमोली को घेर लिया। वह जाखणीधार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी है। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि रीना के पति रविंद्र नेगी की तहरीर पर कार चालक डीपी चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।