Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

तृणमूल कांग्रेस नेता के घर पर विस्फोट, तीन लोगों की मौत, बीजेपी ने लगाया बम बनाने का आरोप

पश्चिम बंगाल के ईस्‍ट मिदनापुर जिले में एक तृणमूल कांग्रेस नेता के घर पर हुए बम विस्‍फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि टीएमसी के बूथ अध्‍यक्ष के नेरीबिला गांव स्थित घर में शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे बम विस्‍फोट की सूचना मिली। विस्‍फोट के कारण घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विस्‍फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। वैसे विस्‍फोट इतना शक्तिशाली था कि फूस की छत वाले मिट्टी के घर की छत पूरी तरह से उड़ गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर पर देसी बम तैयार किए जा रहे थे। पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्‍य में केवल बम बनाने का उद्योग फल-फूल रहा है। वरिष्‍ठ माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने इस मामले में सीएम ममता बनर्जी की चुप्‍पी पर हैरानी जताई। उन्‍होंने कहा कि ममता की चुप्‍पी आश्‍चर्यजनक है। उन्‍होंने इस मामले में सीएम के बयान की मांग की। दूसरी ओर, टीएमसी के राज्‍य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि बिना किसी सबूत के विपक्ष, सत्‍तारूढ़ पार्टी को टारगेट कर रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।