Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

काउंसिल चुनाव की बैठक में आपस में भिड़े भाजपाई, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

काउंसिल चुनाव को लेकर रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई भाजपा की बैठक में दो गुटों में तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। काफी देर तक माहोल अफरा तफरी का बना रहा।

काउंसिल चुनाव को लेकर रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई भाजपा की बैठक में दो गुटों में तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। काफी देर तक माहोल अफरा तफरी का बना रहा। घटना मंगलवार की कर्नाटक की है। यहां आगामी काउंसिल चुनावों के लिए आयोजित भाजपा की बैठक काफी गरमागरम रही। बहस के दौरान दो गुटों के बीच तीखी बहस मारपीट तक पहुंच गई। बता दें कि दिसंबर में होने वाले चुनावों के लिए राज्य के आबकारी मंत्री के गोपालैया की ओर से हासन जिले के अर्सीकेरे में बैठक की जा रही थी। इस दौरान ये मारपीट हुई।
इस दौरान बीएस येदियुरप्पा के पूर्व सहयोगी एनआर संतोष भाषण दे रहे थे। तब कार्यकर्ताओं के एक समूह ने आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अर्सिकेरे में उनके योगदान को लेकर सवाल किए। हालांकि, मंत्री गोपालैया ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विरोध जता रहे कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। जैसे ही मंत्री कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। कुछ लोगों के समूह मारपीट पर उतर आए। इस घटना में मोहन नाइक, जिन्होंने संतोष से सवाल किए थे, उनकों चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए वहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मंत्री और संतोष ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अभी तक दोनों गुटों में से किसी ने भी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।