Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड में 15 नए सांगठनिक मंडल बनाएगी भाजपाः मनवीर सिंह चौहान

केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात उत्तराखंड प्रदेश भाजपा सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनाने जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और संरचनात्मक दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिलों के बाद अब नए मंडलों का गठन किया गया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इन नए प्रस्तावित मंडलो के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 हो जाएगी। उनके अनुसार नए मंडलों में रुद्रप्रयाग में खांकरा व रुद्रप्रयाग ग्रामीण, टिहरी में सेम मुखेम, प्रतापनगर, रजाखेत, थत्यूड़ (जौनपुर) व सकलाना, देहरादून ग्रामीण में क्वान्सी व चकराता, ऋषिकेश में रायवाला व श्यामपुर, पौड़ी में अगरोडा, कल्जीखाल व पौड़ी ग्रामीण, कोटद्वार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली (भाबर) व सुखरो पिथौरागढ़ में विण, गौरंग देश, डीडीहाट नगर व डीडीहाट ग्रामीण, रानीखेत में ताडीखेत भिकियासैंण,बिन्सर महादेव व रानीखेत, चंपावत में चंपावत ग्रामीण मंच तामली खेतीखान व रीठा, नैनीताल में लामाचौड़, विक्टोरिया व मुखानी, काशीपुर में काशीपुर उत्तरी, काशीपुर दक्षिणी व काशीपुर ग्रामीण के नाम शामिल हैं।