Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

हरिद्वार में छह ब्लॉक प्रमुख की निर्विरोध जीत सुनिश्चित होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनता का आभार व्यक्त

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी 6 ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित होने पर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा धांधली के आरोपों का जबाब देते हुए कहा कि उनकी नीति व नियत में ही गड़बड़ है। तभी ईवीएम से मतदान में भी गड़बड़ी नजर आती है व मतपत्रों से भी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार जिला पंचायत व सभी क्षेत्र पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध चुनाव को पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीएम धामी के विकास कार्यों की जीत बताया। उन्होंने चुनावों में प्रचंड जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार आपके द्वारा चुनी गई। जिले व गांवों की सरकार के सहयोग से क्षेत्रीय विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी के विजन, सीएम धामी जी के काम व स्थानीय सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सभी स्थानीय विधायक व अन्य पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत चुनावों में मिली बम्पर जीत ने भविष्य के निकाय चुनावों व लोकसभा चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत की ऊर्जा देने वाला बताया। उन्होंने इस मौके पर नारसन ब्लॉक से एकमात्र प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस महा सचिव का भी नाम वापिसी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस द्वारा लगाए मतदान के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ईवीएम से चुनाव में भी गड़बड़ी नज़र आती है व मतपत्रों से चुनाव में भी गड़बड़ी नज़र आती है। दरअसल गड़बड़ी कांग्रेस सोच में ही है। इसे जनता बखूबी जान चुकी है। तभी बार बार उन्हें नकार रही है। इस मौके पर अध्यक्ष के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट कुंवर जपेंद्र उत्तराखंडी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।