Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान ओछा और बचकानाः धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान को ओछा और बचकाना बताया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कल हरिद्वार में आयोजित सत्याग्रह का मखौल उड़ाया था। धीरेंद्र प्रताप ने कहा भाजपा अध्यक्ष जिस सत्ता के गुरुर में उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं, वह सदैव रहने वाला नहीं है। वैसे भी 44 सदस्यों वाली जिला पंचायत हरिद्वार में भाजपा के मात्र 11 उम्मीदवार जीते थे और जो बाकी लोगों का समर्थन उन्होंने जुटाया वह सारा धन बल और सत्ता बल के दम पर जुटाया गया है। इसमें जनता के समर्थन जैसी कोई बात नहीं है। यदि जनता का समर्थन होता तो बीजेपी को 11 सीटें नहीं मिलती और बहुमत में होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस निश्चय ही अपेक्षित सब जन समर्थन नहीं मिला है, लेकिन इसके मायने यह नहीं है कि भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सत्ता के अहंकार में सामान्य शिष्टाचार भी छोड़ दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा पर उल्टे सीधे आरोप लगाना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव की समीक्षा कर रही है। उसके आधार पर जिला कांग्रेस का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग भी पार्टी अनुशासन को तोड़ेंगे, पार्टी उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाने में जरा भी देर नहीं लगाएगी।