Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

बीजेपी बोली आप, आप ने कहा- बीजेपी से जुड़ा है अंसार, फोटो जारी करने का लड़ाई

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा हुई और इस हिंसा को राजनीतिक रंग देने का खेल भी शुरू हो गया है। हिंसा के आरोपी अंसार को बीजेपी जहां आम आदमी पार्टी से जुड़ा बता रही है और नेताओं में आप के खिलाफ बयान देने की होड़ मची है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते ही अंसार को बीजेपी से जुड़े होने का दावा किया।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा हुई और इस हिंसा को राजनीतिक रंग देने का खेल भी शुरू हो गया है। हिंसा के आरोपी अंसार को बीजेपी जहां आम आदमी पार्टी से जुड़ा बता रही है और नेताओं में आप के खिलाफ बयान देने की होड़ मची है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते ही अंसार को बीजेपी से जुड़े होने का दावा किया। इस संबंध में उसकी बीजेपी की जुलूस में फोटो भी जारी की। दोनों ही दल अपनी बात को पुख्ता करने के लिए ताकत झोंक रहे हैं, लेकिन असल मुद्दे तो देश से गायब हो चुके हैं। वो है रोजगार, महंगाई।
आप की ओर से जारी फोटो में अंसार बीजेपी के कार्यक्रम में दिखाई दे रहा है और एक फोटो में उसने बीजेपी की टोपी भी पहनी हुई है। इससे पहले, बीजेपी दावा कर रही है कि अंसार आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। उसकी आम आदमी पार्टी की टोपी पहने हुए तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल है। आम आदमी पार्टी के मुख्‍य प्रवक्‍ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि आज मैं आपके सामने उसी तथा कथित मास्टरमाइंड की तस्वीरें लाया हूं। ये वह आदमी है जिसका नाम अंसार है। भारतीय जनता पार्टी की टोपी इनके ऊपर देखिए, कितनी जम रही है।

जहांगीरपुरी दंगों के तथाकथित मास्टरमाइंड अंसार है। यह बात साबित करती है कि चाहे वह दुनिया की कहीं की भी पुलिस हो, कहीं जुर्म होता है तो इन्वेस्टिगेशन एजेंसी अपनी तहकीकात कैसे शुरु करती है? वह ऐसे करती है कि कोई भी जुर्म होता है तो देखा जाता है कि इससे सबसे ज्यादा फायदा किसको है? और हम यह बात कई सालों से कह रहे हैं। 16 तारीख से मैं लगातार कह रहा हूं कि केवल दिल्ली में दंगे नहीं कराए गए, बल्कि रामनवमी से लेकर हनुमान जयंती तक 7 राज्यों में दंगे कराए गए। इसका प्राइम बेनेफिशरी कौन है इन दंगों का फायदा किसको हो रहा है? ऐसी कौन सी पॉलिटिकल पार्टी है जो इसकी स्क्रिप्ट तैयार लेकर बैठे हुए हैं?”
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह पार्टी है भारतीय जनता पार्टी। हर दंगे का फायदा सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को होता है। इनके नेता, इनके केंद्रीय मंत्री इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनके प्रदेश अध्यक्ष, सांसद हर आदमी सिर्फ उस दंगे का राजनीतिक लाभ लेने में लगा हुआ था और हम कह रहे थे कि यह दंगे भाजपा ने करवाए हैं। सबसे पहला सबूत कि दंगा भाजपा ने करवाया है।

ये उठाए सवाल
उन्होंने सवाल किए कि शोभायात्रा में जो लोग दिख रहे थे, वह शोभायात्रा वाले लोग नहीं थे। उनके हाथों में हथियार थे, देसी कट्टे थे पुलिस की परमिशन नहीं थी। मस्जिद के ऊपर पत्थर रखे गए हैं वहां पर लोगों के हाथ में गन है, तलवार हैं। दो धर्मों के लोग इकट्ठे हो गए, जिनके हाथ में तलवार देसी कट्टा गन थी। अगर कोई साधारण व्यक्ति हथियार के साथ ऐसे पकड़ा जाए तो 3 महीने तक जमानत नहीं होती। नंगी तलवार, देसी कट्टे और बंदूक लेकर लोग जा रहे हैं। भीड़ जा रही है और पुलिस देख रही है। न हिंदू वाले गुंडों को अरेस्ट किया और न ही मुसलमान वाले गुंडों को अरेस्ट किया। गिरफ्तार इसलिए नहीं किया गया क्योंकि इस स्क्रिप्ट में ऐसा ही लिखा था। आज बीजेपी की स्क्रिप्ट हमेशा की तरह एक्सपोज़ हो गई। हिंसक भीड़ हमेशा पागल होती है। इनकी बंदूक की गोली पर किसका नाम लिखा है यह किसी को नहीं पता।
कई मुकदमें हैं अंसार के नाम
गौरतलब है कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले मेंअभी तक के हिसाब से मुख्य आरोपी अंसार की कुछ और फ़ोटो हैं। जिसमें वो हाथ के बंदूक लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कुछ फोटो में वो सोने के आभूषण और नोटों की नुमाइश करता दिख रहा है। कहने के लिए अंसार कबाड़ी का काम करता है, लेकिन इसके ऊपर सट्टा जैसा अवैध धंधा चलाने के भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ कई मुदकमें दर्ज हैं। जहांगीरपुरी दंगे में 2 नाम उभरकर सामने आए हैं, एक अंसार और दूसरा सोनू शेख उर्फ इमाम।
वहीं, जहांगीरपुर दंगे वाली शाम नीले कुर्ते में पुलिस के ऊपर फायरिंग करते हुए वायरल हुआ सोनू शेख गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दायरे में है। पुलिस उसका प्रीवियस क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है। उसके खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा पहले से दर्ज मिला है। उससे सोफेस्टिकेटेड पिस्टल भी रिकवर हुई है। सोनू से पहले गिरफ्तार हुआ उसका भाई सलीम चिकना कुख्यात बदमाश है, जिस पर पहले से हत्या की कोशिश लूटपाट आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं। सोनू सेठ को जब पुलिस गिरफ्तार करने गई तो एक बार फिर पुलिस के टीम के ऊपर पत्थर फेंके गए। पुलिस पूरी फैमिली के क्रिमिनल बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही है।

मनोज तिवारी का पलटवार
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत तरीके से दंगाइयों का सपोर्ट कर रही है। यह बहुत दुखद है कि जब दिल्ली के लोगों ने सांप्रदायिक हिंसा के रूप में लोगों की मौते देखी हैं। उसके बाद हनुमान जयंती पर सांप्रदायिक हिंसा देखी है। उसके बावजूद आम आदमी पार्टी ऐसी बातें कह रही हैं। आम आदमी पार्टी के तीन बयानों को देखा जाय तो सारी बात समझ आती है। मसलन जब जहागीरपुरी में हिंसा होती है तो केजरीवाल जी का बयान आता है कि यह तो केंद्र की जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। जबकि सबको यह पता होना चाहिए कि कोर्ट में दिल्ली सरकार ही आरोपियों का केस लड़ती है। इसी तरह वह कहती है कि मामले पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। और जब सख्त कार्रवाई होती है और लोग गिरफ्तार होते हैं। जो कहती है कि भाजपा दंगा कराती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।