बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, रूस के लिए मांगा दान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हो गया है। रविवार की सुबह उनका अकांउट हैक करने के बाद हैकर ने सॉरी भी लिखा है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हो गया है। रविवार की सुबह उनका अकांउट हैक करने के बाद हैकर ने सॉरी भी लिखा है। इस जानकारी के आने के बाद उनके ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया- सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए, क्योंकि उन्हें मदद की ज़रूरत है। हैकर्स ने बाद में प्रोफाइल का नाम बदलकर ICG OWNS INDIA भी कर दिया। हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।अकाउंट हैक होने की सूचना बाहर आते ही एक टीम उनके अकाउंट को रिकवर करने में जुट गई। आधे घंटे के अंदर उनके ट्विटर अकाउंट को रिकवर कर लिया गया और हैकर द्वारा किए गए सारे विवादित ट्वीट हटा दिए गए। अकाउंट कैसे हैक हुआ इसकी जांच की जा रही है।


Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






