बीजेपी सांसद ने खोया आपा, मंच पर ही पहलवान को जड़ दिए थप्पड़
झारखंड की राजधानी रांची में एक नेशनल चैंपियनशिप इवेंट के दौरान एक बीजेपी सांसद ने आपा खो दिया और एक पहलवान को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान उनकी फोटो भी खींच ली गई और वह वीडियो के रूप में कैमरे में भी थप्पड़ मारते हुए कैद हो गए।
झारखंड की राजधानी रांची में एक नेशनल चैंपियनशिप इवेंट के दौरान एक बीजेपी सांसद ने आपा खो दिया और एक पहलवान को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान उनकी फोटो भी खींच ली गई और वह वीडियो के रूप में कैमरे में भी थप्पड़ मारते हुए कैद हो गए। जिस तरह की सत्ता पक्ष के नेताओं की कारगुजारियां देखने और सुनने को मिल रही है, उससे साफ है कि सत्ता का नशा अब सिर चढ़कर बोलने लगा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पहलवान को दो बार थप्पड़ मारते हैं। इसके विरोध में बाकी पहलवानों ने हंगामा भी किया।बताया जा रहा है कि रांची के शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में अंडर -15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद सिंह बतौर मुख्य अतिथि समारोह में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ज्यादा उम्र के चलते पहलवान को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। तकनीकी आधार पर उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
उस पहलवान ने प्रतियोगिता की टेक्नीकल टीम के सामने पहले आपत्ति दर्ज कराई। जब उसकी आपत्ति खारिज कर दी गयी तो उसने स्टेज पर पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से बात करने की कोशिश की। वह भाजपा सांसद से आग्रह करता रहा कि उसे अंडर -15 इवेंट में भाग लेने की अनुमति दी जाए। इस दौरन सांसद ने आपा खो दिया और उसे थप्पड़ मार दिया।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






