Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्रों की बाइक पर वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

देहरादून के विकासनगर में बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्रों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसा सुबह करीब पौने छह बजे विकासनगर बाजार में पेट्रोल पंप के पास हुआ। किसी पिकअप वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे में जतिन राणा (17 वर्ष) पुत्र रवि राणा निवासी भोजावाला थाना विकासनगर, उसका साथी विपुल राणा (18 वर्ष) पुत्र पप्पू राणा निवासी पृथ्वीपुर खेड़ा थाना विकासनगर निवासी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहां से परिजन दोनों को वेल्मेट हॉस्पिटल क्लेमेंटाउन देहरादून में ले गए। उपचार के दौरान जतिन राणा ने दम तोड़ दिया। घायल विपुल राणा को बाद प्राथमिक उपचार के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक की तलाश की हेतु जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *