Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और दो साल का बच्चा घायल

देहरादून में राजपुर रोड स्थित जीआरडी कॉलेज के निकट एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में युवक की पत्नी और दो साल के बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को पुलिस ने मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार की शाम करीब चार बजे हुआ। किसी ने फोन करके इसकी सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर गई तो देखा कि एक क्रेटा कार और बाइक की टक्कर हो रखी है। साथ ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दिनेश (32 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश निवासी शेरा गांव थाना राजपुर के रूप में हुई। हादसे में उसका दो साल का बेटा व पत्नी भी घायल हुए। दोनों को मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार एक व्यक्ति और चालक दोनों घटना के बाद ही फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *