Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

इस ऑटो में बैठने से पहले पीछे लिखे निर्देश को पढ़ लें, किप्टोकरेंसी में करना होगा भुगतान

सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऑटो वाले की तस्वीर वायरल हो रही है। ऑटोचालक के पीछे की तरफ आटो में एक पर्चा लगा है। इसमें लिखा है कि क्रिप्टोकरेंसी में ही भुगतान लिया जाएगा।

सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऑटो वाले की तस्वीर वायरल हो रही है। ऑटोचालक के पीछे की तरफ आटो में एक पर्चा लगा है। इसमें लिखा है कि क्रिप्टोकरेंसी में ही भुगतान लिया जाएगा। यानी ऑटो में वही लोग बैठ सकते हैं, जो उसके मुताबिक भुगतान करने की क्षमता रखते हों। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ऑटो कहां का है और ऑटोवाला कौन है। क्योंकि तस्वीर में उसकी पीठ दिखाई दे रही है। अब इस फोटो की सत्यता कितनी है, ये भी हम नहीं बता सकते हैं।
इन दिनों दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी की ही चर्चा हो रही है और इसका भी तेजी से बढ़ा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऑटो वाला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि वो केवल क्रिप्टोकरेंसी में ही किराया लेता है। मतलब ये कि जिनके पास क्रिप्टोकरेंसी होगी वही लोग सिर्फ उसके ऑटो में बैठ सकते हैं। Reddit यूजर ने ऐसी तस्वीर को शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, जब आपको लगता है कि आपने ये सब देख लिया है। ये फोटो ऑटो रिक्शा की पीछे की सीट से ली गई है। जिसमें आप ऑटो वाले के साथ-साथ उसमें लगे पोस्टर को भी देख सकते हैं। जिसपर लिखा है- हम क्रिप्टोकरेंसी लेते हैं।
इसके अलावा ये फोटो ट्विटर पर @rishibagree नाम के यूजर ने भी शेयर की है। जिसके साथ उसने कैप्शन में लिखा है- भैय्या कितना Bitcoin लोगे ? इस ट्वीट को अबतक 1500 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही ढेरों कमेंट्स भी मिल रहे हैं. बता दें कि ये डिजिटल मुद्रा इन्क्रिप्टेड यानी कोडेड होती है, जिसे क्रिप्टोकरेंसी भी कहते हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।