राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों की लंबित संबद्धता विस्तारण को लेकर राज्यपाल से मिलेगा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडलः डॉ सुनील अग्रवाल
डॉ. सुनील अग्रवाल
निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की संबद्धता विस्तारण कई वर्षों से लंबित है। अब इस प्रकरण को लेकर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा और समस्या के समाधान की मांग करेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से प्रत्येक वर्ष कॉलेजों से संबद्धता शुल्क जमा करवाया जाता है। प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम की ओर से कॉलेजों का निरीक्षण भी किया जाता है। निरीक्षण के उपरांत संबद्धता विस्तारण की संस्तुति कर दी जाती है, लेकिन संबद्धता विस्तारण के पत्र कई कॉलेजों के पिछले 5-6 वर्षों से लंबित हैं।इस संबंध में कई बार विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शासन के अधिकारियों से भी वार्ता हुई। माननीय शिक्षा मंत्री के सामने भी इस विषय को रखा गया था, लेकिन अभी तक भी कई कॉलेजों के संबद्धता विस्तारण पत्र विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम के निरीक्षण के उपरांत भी पिछले 5-6 वर्षों से लंबित हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि संबद्धता लंबित होने की स्थिति में कॉलेजों के छात्रों को छात्रवृत्ति से भी वंचित रहना पड़ता है। संबद्धता विस्तारण प्रकरण पर विश्वविद्यालय के अधिकारी फाइल राजभवन में लंबित होने का बहाना कर पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं राजभवन सचिवालय में कॉलेजों के प्रतिनिधियों से सही व्यवहार नहीं होता है। उनकी संबद्धता विस्तारण संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कॉलेजों के प्रतिनिधि प्रत्येक वर्ष संबद्धता विस्तारण शुल्क के रूप में मोटी धनराशि का जमा कराते हैं। इसके पश्चात संबद्धता विस्तारण के लिए विश्वविद्यालय एवं राजभवन के चक्कर काटते हैं। कोई समाधान नहीं होता। कई बार तो विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व के वर्षों, जिनके छात्रों की परीक्षाएं भी हो चुकी हैं, उनके लिए भी निरीक्षण करवाया जाता है। वर्तमान में भी श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से कुछ कॉलेजों को 2020 से 2025 तक की संबद्धता विस्तारण निरीक्षण की तिथियां भेजी हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि अब जिन कोर्सों में छात्रों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं, उनके लिए पूर्व के वर्षों के निरीक्षण का औचित्य विश्वविद्यालय ही जानता है। सभी स्तरों पर कई बार वार्ता के उपरांत भी समस्या का समाधान न होने पर एसोसिएशन ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। ताकि संबद्धता विस्तारण प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट हो सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


