पटना से दिल्ली के लिए जैसे ही स्पाइसजेट विमान ने भरी उड़ान, नीचे से लोगों ने देखी आग, ऐसे बची 185 लोगों की जान
बिहार की राजधानी पटना से स्पाइस जेट के विमान ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी तो नीचे से कुछ लोगों ने इसके एक विंग में आग की लपटें देखी। आनन फानन विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गनीमत ये रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट के फ्लाइट इंजन में खराबी के बाद उसकी पटना एयरपोर्ट लैंडिंग कराई गई।
बताया जा रहा है कि विमान ने पटना से दिल्ली से लिए जैसे ही उड़ान भरी तो फुलवारी शरीफ में लोगों ने प्लेन से धुआं निकलते हुए देखा। इस विमान के एक विंग की तरफ से ये धुआं निकल रहा था। तुरंत ही इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। इसके बाद हरकत में आई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत ही स्पाइस जेट विमान की वापस पटना में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पटना से दिल्ली जा रही Sg 725 फ्लाइट में इंजन में आग लगने के बाद बाद पायलट ने तुरंत ही संयम का परिचय देते हुए फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर लाकर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अन्य प्रोटोकॉल को पूरा किया जा रहा है। विमान में सवार यात्रियों के मुताबिक टेक ऑफ के बाद ही विमान के बायीं तरफ से घर घर की आवाज आ रही थी। तभी हमें ये आभास होने लगा कि कुछ गड़गड़ है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






