Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 24, 2026

ग्राफिक एरा में कलाकारों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पारिस्थितिकी और मानव अधिकार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने कला के माध्यम से जलवायु संकट और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। ये कार्यशाला दो दिन की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए हैक्सी डक्सी बॉक्स के संस्थापक सतेंद्रू सोवन बंदूरी ने कहा कि तेज़ शहरीकरण से पर्यावरण, जैव विविधता और देहरादून की बासमती खेती प्रभावित हो रही है। ऐसे में कला को समुदायों तक ले जाकर कलाकार मानव और प्रकृति के बीच संबंध को दिखाकर पारिस्थितिकी में बदलाव का सकते हैं। इसमें युवाओं की रचनात्मक भागीदारी पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दो दिवसीय कार्यशाला में अमेरिका, नेपाल, लाओस और जापान के प्रतिष्ठित कलाकार भाग लेंगे। वे छात्र-छात्राओं को कला के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने पर्यावरण के महत्व को समझने और उसके संरक्षण के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ आनंद करमरकर, डॉ मंदाकिनी शर्मा, डॉ इस के सरकार, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *