Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हैकाथॉन में टीम एरिजोन रही विजेता

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की 24 घंटे की हैकाथॉन में छात्र-छात्राओं ने मेहनत से कोडिंग कर एआई, एमएल, साइबर सिक्योरिटी, आईओटी, क्लाउड व ओपन इनोवेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान तराशे। इस प्रतियोगिता में टीम एरिजोन ने बाज़ी मार कर प्रथम स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हैकाथॉन प्रतियोगिता में टीम एरिजोन के प्रिंस, युवराज, वंदना और आदर्श ने एआई आधारित पोर्टेबल जीवन खोज प्रणाली को विकसित कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं टीम एएसकोड में अदनान, आशुतोष, आदित्य और मीमंशा ने प्रैक्टिकल कोडिंग का भविष्य पर समाधान प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही टीम टेकएक्स में नेहा, आदित्य, आयुष और दिव्यम ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एआई आधारित ऐप की रचना कर तीसरा स्थान हासिल कर नकद पुरस्कार जीते। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के को-डेव क्लब ने किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ अनुपम सिंह, पर्सनैल्टी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की हेड नीलम कठैत, सुशांत चमोली अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।