ग्राफिक एरा में उन्नत फूड प्रोसेसिंग पर कार्यशाला, नवाचार से होगी भविष्य की खाद्य प्रणाली मजबूत
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एडवांस्ड फूड प्रोसेसिंग’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें विशेषज्ञों ने छात्र छात्राओं को उन्नत फूड प्रोसेसिंग तकनीकों, सटीक पोषण और खाद्य नवाचारों की जानकारी दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएसआईआर सीएफटीआरआई मैसूर की पूर्व निदेशक डा. श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि प्रोटीन केवल एक पोषक तत्व नहीं बल्कि शरीर के समुचित विकास और कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट है। उन्होंने कहा कि केवल प्रोटीन की मात्रा ही नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि आधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों के माध्यम से न केवल भोजन को सुरक्षित बनाया जा सकता है बल्कि उसके पोषक तत्वों की मात्रा को भी बढ़ाया जा सकता है। कनाडा के प्रोवेटा न्यूट्रिशन के निदेशक रजनीश त्यागी ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों और इनोवेशन के समन्वय से खाद्य और पेय उद्योग में नई संभावनाएं विकसित हो रही है, जो आने वाले समय में बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ खाद्य प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया। कार्यशाला में डिपार्टमेंट के प्रभारी डा. संजय कुमार के साथ डा. अंकिता डोभाल, डा. रवनीत कौर, डा. अरुण कुमार अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


