Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

जम्मू कश्मीर में सेना के जवानो की आतंकवादियों से मुठभेड़, तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा कि ऑपरेशन हलाण, कुलगाम. कुलगाम में हलाण की ऊंची चोटियों पर आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा चार अगस्त 2023 को अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। तलाशी अभियान जारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले अप्रैल और मई में पुंछ और राजौरी जिलों में दो अलग-अलग हमलों-मुठभेड़ों में पांच विशिष्ट कमांडो सहित सेना के 10 जवान शहीद हो गए थे। यह वह क्षेत्र है, जिसे पिछले लगभग दो दशकों से आतंकवाद से मुक्त माना जाता था। इस साल की शुरुआत में भी आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों को निशाना बनाया था। इस दौरान 7 निर्दोष लोग मारे गए और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।