सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस से टकराई दूसरी बस, आठ की मौत, 40 घायल
उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना लोनी कटरा थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)बताया जा रहा है कि ये डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास पहले से खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने इसे टक्कर मार दी। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस बीच घयलों को नजदीकी हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। तो वही अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है, जो कि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क बना रही है। ये दोनों डबल-डेकर बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






