आंगनवाड़ी स्वयंसेविकाओं ने सीएम धामी से की बात, मिला ये आश्वासन, सरकार का दावा- हड़ताल स्थगित
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से सीएम धामी को अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने अवगत कराया गया कि आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दावा किया गया कि मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार तथा विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


