Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विट की ऐसी फोटो, जिसे देखकर चकरा जाएंगे आप, देखिए फोटो

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस बार ट्विटर पर ऐसी फोटो ट्विट की, जिसे देखकर आप भी चकरा जाओगे। मजेदार जोक्स, फनी वीडियो के शेयर करने के साथ आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही वह फालोअर्स का मनोरंजन करते रहते हैं। उन्होंने नजरों को धोखा देनी वाली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं। उन्होंने एक ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन लिखा है।


इस तस्वीर में आपको पहली नजर में दिखेगा कि सभी लकीरें टेढ़ी हैं। फिर यदि आप हर लाइन को गौर से देखेंगे, तो आपको सीधी लगेगी। आप भी सोचेंगे कि आखिर यह हुआ कैसे।
ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-मैं इस ऑप्टिकल इल्यूजन के पीछे की साइंस समझ नहीं पा रहा हूं। निश्चित रूप से यह काम कर रहा है। खातौर पर जब आप एक तरफ से शुरुआत करते हैं और दूसरी साइड तक जाते हैं। साइंस से ज्यादा यह नैतिक रूप से प्रासंगिग है। उस लेंस को बदलें, जिसके जरिये आप दूसरो को जज करते हैं।
इस तस्वीर को उन्होंने 14 दिसंबर को शेयर किया। जिसके अब तक करीब 4 हजार लाइक्स हो चुके हैं। साथ ही 400 से ज्यादा रि-ट्वीट्स और कई कमेंट्स आ चुके हैं। कई लोगों को यह हैरान कर देने वाला लगा। साथ ही कई इसे हल करने में कामयाब रहे। एक यूजर ने बताया कि लाइन में हरे रंग की वजह से यह सीधी नजर आ रही हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।